Spread the love

रिकांगपिओ। किन्नौर जिले में आज कोविड-19 के 38 रोगियों ने कोरोना वायरस को मात दी है। जिले में आज कोविड-19 के 199 सैंपल लिए गए। इनमें 31 सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी किन्नौर डॉ. सोनम नेगी ने बताया कि जिले में आज कोविड-19 के 38 रोगी स्वस्थ हुए तथा कोविड-19 के 31 नए मामले सामने आए हैं।
डॉ. नेगी ने कहा कि जिले में कोविड के सक्रिय मामलों की संख्या 423 है। उन्होंने बताया कि कोविड पॉजिटिव आने वालों में पवारी गांव से 7 मामले, पांगी से 2, कटगांव से 13, बरी से 4, सुन्नम से 1, चांगो से 1, चारंग से 1 तथा नाको से 2 मामले शामिल हैं। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक कोविड-19 के कुल 44971 सैंपल लिए जा चुके हैं। इनमें से 42066 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है तथा अब तक कुल 2905 मामले पॉजिटिव आए हैं। जिले में अब तक कोविड-19 के कुल 2447 रोगी स्वस्थ हो चुके हैं। जिले मेंं कोविड-19 से अब तक 35 रोगियों की मृत्यु हो चुकी है। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *