शिमला। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने कोरोना के विरुद्ध शिमला शहर के विभिन्न वार्डों में युद्धस्तर पर अभियान चलाया है। इस कड़ी में पार्टी ने कृष्णा नगर व शांति विहार वार्ड में अभियान चलाया। इस अभियान में बलबीर पराशर, सत्यवान, बाबू राम, कपिल, संजीव, अनिल, सोनिया, श्याम लाल, सुरेश, अशोक, अमित, नीतीश, नर्वदा, निर्मला, विजय, पवन, राकेश, संजय, नीरज, सूर्यांश आदि ने भाग लिया। इस अभियान में लोगों को कोरोना से निपटने के लिए किस प्रकार से शहरवासियों को आपस में सहयोग कर इस महामारी का मुकाबला किया जा सकता है, उसके बारे में जागरूक किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त वार्डों में संभावित क्षेत्रों को सैनिटाइज किया जा रहा है और जो लोग होम आइसोलेशन में है उनको भी मिलकर किसी भी प्रकार की कोई आवश्यकता है, उसमें पार्टी सहयोग कर रही है। इसके अतिरिक्त इस कोरोना बीमारी को किस रूप में वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाते हुए डॉक्टर की सलाह व इलाज से ठीक हुआ जा सकता है, उसके बारे में जागरूक किया जा रहा है।
माकपा की शिमला लोकल कमेटी के सचिव बलबीर पराशर ने बताया कि पार्टी द्वारा इस अभियान के माध्यम से शहरवासियों को वैक्सीन लगाने के बारे में भी जागरूक किया जा रहा है। क्योंकि आज तक दुनिया में इस बीमारी से निपटने के लिए वैक्सीन ही एकमात्र विकल्प है और शहरवासियों से आग्रह किया जा रहा है कि सभी लोग अपना आपको वैक्सीन लगवाएं, ताकि इस कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए कारगर कदम उठाए जा सके। उन्होंने कहा कि इस अभियान में वैक्सीनेशन की उपलब्धता के बारे में विशेष रूप में युवा वर्ग द्वारा प्रश्न भी उठाए कि वैक्सीनेशन की ऑनलाइन बुकिंग में परेशानी हो रही है और सरकार नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर सभी को वैक्सीन उपलब्ध करवाए। पराशर ने कहा कि सीपीएम सरकार से मांग करती है कि 18 वर्ष से ऊपर सभी को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर समय रहते मुफ्त वैक्सीन उपलब्ध करवाए। यह अभियान शहर के प्रत्येक वार्ड में चलाया जाएगा, ताकि इस कोरोना महामारी का सब मिलकर उन्मूलन कर सके।
