Spread the love

शिमला। हिमाचल में 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों के टीकाकरण के लिए 27 मई, 2021 को 21,235 लोगों का टीकाकरण किया जाएगा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मिशन निदेशक डाॅ. निपुण जिंदल ने आज यहां कहा कि इसके लिए पूरे राज्य में 214 टीकाकरण केन्द्र बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि 27 मई, 2021 को टीकाकरण के लिए पंजीकरण करवाने तथा सत्र बुक करने के लिए पूरे प्रदेश में कोविन पोर्टल पर 25 मई को ऑन-लाइन स्लाॅट जारी किए गए थे। 

डॉ. जिंदल ने असुविधा और अनावश्यक भीड़ से बचने के लिए सभी लोगों से अपने निर्धारित शेड्यूल के अनुसार ही टीकाकरण केन्द्रों में आने का आग्रह किया है। उन्होंने लोगों से टीकाकरण केंद्रों में कोविड अनुरूप व्यवहार का पालन करने का भी आग्रह किया है। डाॅ. निपुण जिंदल ने कहा कि 27 मई, 2021 को जिला बिलासपुर में 12 सत्र के लिए 1200 लोगों, जिला चम्बा में 16 सत्र के लिए 1520 लोगों, जिला हमीरपुर में 13 सत्र के लिए 1300 लोगों, जिला कांगड़ा में 46 सत्र के लिए 4,600 लोगों, जिला किन्नौर में 3 सत्र के लिए 300 लोगों, जिला कुल्लू में 14 सत्र के लिए 1400 लोगों, जिला लाहौल-स्पीति में 1 सत्र के लिए 20 लोगों ने, जिला मण्डी में 31 सत्र के लिए 3098 लोगों ने, जिला शिमला में 27 सत्र के लिए 2699 लोगों ने, जिला सिरमौर में 17 सत्र के लिए 1700 लोगों ने, जिला सोलन में 18 सत्र के लिए 1798 लोगों ने और जिला ऊना में 16 सत्र के लिए 1600 लोगों ने पंजीकरण करवाया है।

डॉ. जिंदल ने कहा कि केवल उन्हीं लोगों का टीकाकरण किया जाएगा, जिन्होंने पहले से ही कोविन पोर्टल में अपना शेड्यूल बुक किया है। उन्होंने बताया कि इस आयु वर्ग के लिए अगला टीकाकरण 31 मई, 2021 को किया जाएगा जिसके लिए बुकिंग कोविन पोर्टल पर 29 मई, 2021 को प्रदर्शित स्लाॅट के माध्यम से की जाएगी। मिशन निदेशक ने कहा कि प्रदेश में लोगों को केंद्र सरकार द्वारा उपलब्ध करवाई गई कुल 23 लाख 06 हजार 478 डोज लगाई गई है जिसमें 18 लाख 70 हजार 977 पहली डोज और 4 लाख 35 हजार 501 दूसरी डोज शामिल है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *