Spread the love
शिमला। राजधानी शिमला में कांग्रेस नेता हरीश जनारथा पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ कोरोना प्रभावितों की मदद में जुटे हैं। वे और उनकी टीम शहर के वार्डों को सेनिटाइज करने का काम भी बखूबी कर रहे हैं। जनारथा ने खुद कमान संभालते हुए शहर के कृष्णा नगर, पुराना बस स्टैंड को अपनी युवा कांग्रेस और कांग्रेस यंग ब्रिगेड टीम के साथियों के साथ सेनिटाइज किया।
जनारथा ने मंगलवार को पूरा दिन पूरे इलाके व सड़कों को सेनिटाइज किया। इस कोरोना काल में हर जरूरतमंद की जरूरत को पूरा करने की कोशिश की। युवा कांग्रेस शिमला शहरी के उपाध्यक्ष संदीप चौहान और कांग्रेस यंग ब्रिगेड सेवादल प्रभारी वीरेंद्र बांश्टु की सक्रियता और अन्य सभी युवा युवाओं के सहयोग से यह कार्य किया जा रहा है। बांश्टु ने कहा कि यह कार्य आगे भी जारी रहेगा। वे अब तक कई वार्डों में सेनिटाइजेशन का कार्य कर चुके हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *