शिमला। हिमाचल में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 4977 नए मामले पाजिटिव आए हैं। इस दौरान कांगड़ा जिले में 1419, मंडी में 1167, सोलन में 408, हमीरपुर में 377, सिरमौर में 364, बिलासपुर में 253, चंबा में 308, ऊना में 229, शिमला में 181, कुल्लू में 105, किन्नौर में 42 और लाहौल-स्पीति जिले में 25 मामले कोरोना पाजिटिव आए हैं। प्रदेश में कोरोना वायरस के कुल 145736 मामले हो चुके हैं। इनमें से अब तक कुल 104686 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। बुधवार को 2187 मरीज ठीक हुए हैं। प्रदेश में कोरोना वायरस के 38954 एक्टिव केस हैं।
