Spread the love
शिमला। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने अपनी सांसद निधि के माध्यम से कोविड केयर सेंटर सराहां, सिरमौर के लिए 5 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर एवं 50 ऑक्सीमीटर प्रदान किए हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने हिमाचल के लिए 1 लाख से ज्यादा मास्क भी मंगवाए हैं, जिसका वितरण जल्द किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके अलावा जो संभव सहायता प्रदान की जा सकेगी, उसके लिए भी वे तत्पर हैं।
सुरेश कश्यप ने कहा कि जिस प्रकार से कोविड-19 के मामले पूरे प्रदेशभर में बढ़ रहे हैं, हम सभी को अपनी और अपने परिजनों की सुरक्षा स्वयं करते हुए जन सेवा करनी है। उन्होंने कहा कि भाजपा पूरे देशभर में सेवा ही संगठन फेस 2 के तहत जनसेवा उत्तम कार्य कर रही है, जिससे कोविड-19 से संक्रमित लोगों के घर द्वार सुविधाएं पहुंचाने का कार्य भाजपा का कार्यकर्ता कर रहा है।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि इसी कड़ी में कोविड केयर सेंटर सराहां, सिरमौर के लिए ऑक्सीजन कंसंट्रेटर एवं ऑक्सीमीटर प्रदान किए गए हैं, जिससे इस क्षेत्र की जनता को सुविधा प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से हिमाचल प्रदेश में कोविड-19 के मामले बढ़ रहे हैं, हिमाचल प्रदेश में कोविड कर्फ्यू लगाना अति आवश्यक था। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से हिमाचल प्रदेश की सरकार और जनता इस महामारी से लड़ने का कार्य कर रही है, वह उत्तम है। राज्य सरकार प्रदेशहित में सभी निर्णय समय-समय पर ले रही है, जिससे इस वैश्विक महामारी को रोका जा सके।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *