शिमला। हिमाचल में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस के 2630 मामले पाजिटिव आए हैं। कांगड़ा जिले में सबसे अधिक 717 मरीज पाजिटिव पाए गए हैं। वहीं, बिलासपुर जिले में 400, शिमला में 399, ऊना में 256, सिरमौर में 252, चंबा में 204, हमीरपुर मे 132, सोलन में 108, कुल्लू में 92, किन्नौर में 27, मंडी में 24 और लाहौल-स्पीति जिले में 19 मामले कोरोना पाजिटिव आए हैं। प्रदेश में कोरोना वायरस से अब तक 83679 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और सोमवार को 1526 मरीज ठीक हुए हैं। प्रदेश में अब कोरोना वायरस के 21788 एक्टिव केस हैं।
