शिमला। हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से 43 और मरीजों की मौत हो गई। कांगड़ा जिले में कोरोना वायरस से 16 और मरीजों ने दम तोड़ दिया। वहीं, हमीरपुर जिले में 6, सोलन में 5, शिमला व ऊना में 4-4, मंडी जिले में 3, चंबा व किन्नौर जिले में एक-एक मरीज की मौत हुई है। प्रदेश में कोरोना वायरस से अब कुल 1599 मरीजों की मौत हो चुकी है।
