Spread the love

शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज इन्दिरा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल, शिमला में पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता वीरभद्र सिंह का कुशलक्षेम जाना। वीरभद्र सिंह किन्हीं स्वास्थ्य कारणों से आज सायं अस्पताल में भर्ती हुए।

मुख्यमंत्री ने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डाॅ. रामलाल मारकण्डा, स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. राजीव सैजल भी इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *