Spread the love

शिमला। प्रदेश कांग्रेस सचिव वेद प्रकाश शर्मा ने सरकार से मांग की है कि प्रदेश में कहीं भी कोरोना संक्रमित व्यक्ति की मौत के बाद अंतिम संस्कार का कोई भी खर्च परिवार से न वसूला जाए। उन्होंने कहा कि चूंकि महामारी से होने वाली मौत के बाद सरकार ने शव के अंतिम संस्कार के लिए प्रोटोकॉल निर्धारित किए हैं, जिसके तहत अंतिम संस्कार में परिवार के कुछ ही लोग शामिल हो सकते हैं। ऐसे में प्रभावित परिवार को राहत दी जानी चाहिए। 
वेद प्रकाश शर्मा ने कहा कि सरकार को अंतिम संस्कार के लिए विशेष तौर पर शहरों में लकड़ी निशुल्क उपलब्ध करवानी चाहिए। प्रायः देखा जा रहा है पूजा सामग्री के नाम पर मनमाने शुल्क लिए जा रहे हैं, जो बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। शर्मा ने सरकार व प्रशासन से मांग की कि शहरों में इस प्रकार के शुल्क निर्धारित करते हुए इसके पूजा खर्च की बड़ी पट्टिका लगाई जानी चाहिए, जिससे कोई इस बुरे वक्त में ठगी का शिकार न बने। उन्होंने कहा कि शिमला के कनलोग में ऐसे मामले ज्यादा देखे व सुने जा रहे हैं जो बहुत ही अमानवीय व चिंता की बात है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *