शिमला। हिमाचल में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस से 17 और मरीजों की मौत हुई है। कांगड़ा व शिमला जिलों में 4-4, सोलन में 3, हमीरपुर, सिरमौर और ऊना जिलों में 2-2 मरीजों की मौत हुई है। कांगड़ा जिले में 57 वर्षीय महिला, 66 वर्षीय महिला, 57 वर्षीय महिला के साथ-साथ 69 वर्षीय पुरुष की कोरोना वायरस से मौत हुई है। शिमला जिले में 65 वर्षीय महिला, 40 वर्षीय महिला और 69 वर्षीय पुरुष व 84 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हुई है। सोलन जिले में 60 वर्षीय पुरुष के अलावा 70 वर्षीय वृद्ध व 71 वर्षीय बुजुर्ग ने कोरोना वायरस से जूझते हुए दम तोड़ा है। वहीं, सिरमौर जिले में 61 वर्षीय व पुरूष व 37 वर्षीय युवक, हमीरपुर में 43 वर्षीय व्यक्ति व 75 वर्षीय बुजुर्ग और ऊना जिले में 62 वर्षीय महिला के साथ-साथ 80 वर्षीय वृद्धा की मौत हुई है। प्रदेश में कोरोना वायरस से अब कुल 1223 मरीजों की मौत हो चुकी है।
