Spread the love

शिमला। हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस के 1340 नए मामले पाजिटिव आए हैं। सोलन जिले में 265, ऊना में 173, शिमला में 164, सिरमौर में 155, हमीरपुर में 138, मंडी में 107, बिलासपुर में 104, लाहौल-स्पीति में 78, कांगड़ा में 68, कुल्लू में 36, किन्नौर में 35 और चंबा जिले में 17 मामले पाजिटिव आए हैं। प्रदेश में कोरोना वायरस के कुल 79410 मरीज हो चुके हैं। इनमें से अब तक 68150 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और मंगलवार को 1078 मरीज ठीक हुए हैं। प्रदेश में कोरोना वायरस के एक्टिव केस 10027 हो गए हैं। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *