Spread the love

शिमला। हिमाचल कोरोना वायरस से पिछले 24 घंटे के दौरान 16 और मरीजों की मौत हुई है। कांगड़ा जिले में 6, शिमला में 4, ऊना में 3 और हमीरपुर, सिरमौर व मंडी जिले में एक-एक मरीज ने दम तोड़ा है। कांगड़ा जिले में 76 वर्षीय बुजुर्ग, के अलावा 50 वर्षीय महिला, 49 वर्षीय पुरूष, 79 वर्षीय वृद्धा व 78 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हुई है। शिमला जिले में 66 वर्षीय महिला के अलावा 63 वर्षीय पुरूष, 50 वर्षीय पुरूष व 63 वर्षीय पुरूष ने कोरोना वायरस से जूझते हुए दम तोड़ दिया। ऊना जिले में 16 वर्षीय युवती के साथ-साथ 47 वर्षीय पुरूष व 36 वर्षीय युवक की मौत हुई है, जबकि हमीरपुर में 55 वर्षीय महिला, सिरमौर में 56 वर्षीय पुरूष व मंडी में 78 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। प्रदेश में कोरोना वायरस से अब तक 1206 मरीजों की मौत हो चुकी है। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *