शिमला। हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस के 842 नए मामले पाजिटिव आए हैं। कांगड़ा जिले में 212, सोलन में 106, शिमला में 102, मंडी में 100, ऊना में 85, लाहौल-स्पीति में 77, सिरमौर में 71, कुल्लू में 63, बिलासपुर में 17, चंबा में 8 और किन्नौर में एक मरीज की मौत हो गई। प्रदेश में कोरोना वायरस के कुल 74195 मामले हो चुके हैं। इनमें से अब तक 65291 मरीज स्वस्थ हुए हैं और शुक्रवार को 483 मरीज ठीक हुए हैं। प्रदेश में कोरोना वायरस के 7711 एक्टिव हैं।
