शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोलन के विस्तार का अनुमोदन कर दिया है। कांग्रेस महासचिव रजनीश किमटा ने आज यहां बताया कि हरीश शर्मा, लोकिन्द्र शर्मा व कुणाल सूद को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोलन में महासचिव व मनोज गुजराल, मुकेश शर्मा व सुरेंद्र कुमार डोगरा को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोलन में सचिव बनाया गया है। यह नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू मानी गई है।
