Spread the love

शिमला। अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य एवं प्रदेश कांग्रेस मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला के अनुमोदन के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्यों एवं सचिवों को हिमाचल प्रदेश की सभी 68 विधानसभा चुनाव क्षेत्रों में पार्टी संगठन व विभागों का दायित्व सौंप दिया है।

प्रदेश कांग्रेस महासचिव संगठन एवं प्रशासन रजनीश किमटा द्वारा आज जारी अधिसूचना में शिमला जिला के शिमला शहरी विधानसभा क्षेत्र का दायित्व इंजीनियर हरिकृष्ण हिमराल को दिया गया है। इसी तरह शिमला ग्रामीण अमित नंदा, ठियोग सत्यजीत नेगी, रोहड़ू अतुल शर्मा, रामपुर आशा कवंर, कुसम्पटी आंनद कौशल, जुब्बल-कोटखाई विश्वराज चौहान, चौपाल पवन चौहान को सौंपा गया है। मंडी जिला के द्रंग विधानसभा क्षेत्र का दायित्व राकेश चौहान, नाचन राजेश राजा, सुंदरनगर रमेश ठाकुर, धर्मपुर केशव नायक, सराज आदित्य विक्रम सिंह, बल्ह जगदीश सपहिया, करसोग देवेंद्र शर्मा, सरकाघाट नवीन तनवर, जोगिंदरनगर अलकनंदा हांडा, मंडी का प्रभार राजीव किमटा को सौंपा गया है।

किमटा ने बताया कि ऊना जिला की चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र का प्रभार अशोक ठाकुर, कुटलैहड़ कमल पठानिया, हरोली धर्मेंद्र धामी, ऊना सदर सतीश बिटू व गगरेट का दायित्व अनिन्दर सिंह नॉटी को सौंपा गया है। जिला सोलन की नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र का दायित्व शशि बहल, अर्की राजकुमारी सोनी, सोलन इंद्रजीत सिंह, दून चंद्र शेखर वर्मा व कसौली जगदीश जिंटा को सौंपा गया है। कुल्लू जिला में मनाली का दायित्व शर्मिला पटियाल, कुल्लू शशि किरण, आनी राजिंद्र वर्मा, बंजार शशि शर्मा को सौंपा गया है। कांगड़ा जिला के कांगड़ा का दायित्व रमेश चौहान, नगरोटा बगवां अजय वर्मा, पालमपुर विकास ठाकुर, जयसिंहपुर ल. कर्नल धर्मेंद्र पटियाल, सुलह संजीव कंवर, शाहपुर सोनिया चौहान, नूरपुर हमिंद्र ठाकुर, जवाली रोमा कौंडल, इंदौरा धर्म सिंह पठानिया, बैजनाथ दीपक शर्मा, ज्वालामुखी अरुण शर्मा, फतेहपुर संजीव कुठियाला, जसवां-प्रागपुर बलविंदर बबलू, देहरा रीटा गुलेरिया, धर्मशाला देवेंद्र नेगी को सौंपा गया है।

रजनीश किमटा के मुताबिक सिरमौर जिला के श्री रेणुका जी हलके का दायित्व धर्मपाल ठाकुर, पच्छाद यशपाल तनाईक, पौण्टा साहिब राजकुमार नीटू, शिल्लाई चंद्र मोहन ठाकुर, नाहन दलीप सिंह चौहान को सौंपा गया है। बिलासपुर जिला में श्री नैना देवी जी का बलदेव ठाकुर, बिलासपुर सदर वीरेंद्र सूद, झंडूता राजेंद्र शर्मा और घुमारवीं का वीरेंद्र ठाकुर को प्रभार सौंपा गया है। चंबा जिला के चुरह का दायित्व नवनीत शर्मा, भटियात राजकुमार अग्रवाल, चंबा सरोज शर्मा, भरमौर पांगी रमेश राव, डलहौजी का संजय रत्न को सौंपा गया है। हमीरपुर जिला के बड़सर का विवेक कुमार, भोरंज ऋषव पांडव, हमीरपुर राजेश पराशर, सुजानपुर संजीव कालिया व नादौन का भुवनेश्वर गौड़ को सौंपा गया है। किन्नौर का मोहिंद्र स्तान व लाहुल-स्पीति का अरुण शर्मा को प्रभार सौंपा गया है।

इसके अतिरिक्त कांग्रेस सचिव हरिकृष्ण हिमराल को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के राजनैतिक सचिव का प्रभार सौंपा है। मदन चौधरी ओबीसी विभाग, चंद्र शेखर कांग्रेस के असंगठित विभाग, साजिद अली माइनॉरिटी विभाग, निर्मला चौहान महिला कांग्रेस, विमला चौहान राजीव गांधी पंचायती राज संग़ठन, वासु सोनी सेवा दल, वेद प्रकाश शर्मा को युवा कांग्रेस, सुशांत कपरेट सचिव मीडिया व एनएसयूआई व लीगल विभाग, अशिक मोहम्मद इंटक, सुधीर आजाद किसान खेत मजदूर कांग्रेस, यशपाल तनाईक सचिव संगठन, वेद प्रकाश ठाकुर सचिव प्रशासन, डॉ. सुनंदा चांद, राजिंदर ठाकुर, ऐश्वर्या कटोच, राकेश चौहान (पांडेय) व धर्मेंद्र को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के साथ अटैच किया गया है। अमित भरमौरी को अनुसूचित जनजाति विभाग का दायित्व सौंपा गया है। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed