Spread the love

शिमला। प्रेम प्रकाश (आईओएफएस) ने एसजेवीएन के मुख्य सतर्कता अधिकारी (सीवीओ) के रूप में कार्यभार ग्रहण किया है। प्रेम प्रकाश इंडियन ऑर्डिनेंस फैक्‍टरीज़ सर्विस (आईओएफएस) के वर्ष 1998 बैच के अधिकारी हैं। एसजेवीएन में कार्यभार ग्रहण करने से पहले वे आर्डेनेंस निदेशालय, कोलकाता में उप महानिदेशक विधि प्रकोष्ठ के पद पर तैनात थे।
प्रेम प्रकाश ने हेवी अलॉय पेनेट्रेटर प्रोजेक्ट, त्रिची, आर्डिनेस फैक्‍टरी बोर्ड मुख्यालय, कोलकाता तथा गन कैरिज फैक्टरी, जबलपुर सहित रक्षा प्रतिष्ठानों में विभिन्न स्‍तरों में मूल्यवान सेवाएं प्रदान की हैं। इन प्रतिष्ठानों में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने मानव संसाधन प्रबंधन और औद्योगिक संबंधों को संभाला। प्रेम प्रकाश ने भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय में निदेशक के रूप में भी कार्य किया, जहां उन्होंने जनशक्ति आयोजना, राजस्व खरीद और सतर्कता संबंधी कार्यों को संभाला। उन्होंने राष्ट्रीय रक्षा उत्पादन अकादमी के निदेशक के रूप में भी कार्य किया, जो नौ राष्ट्रीय प्रशिक्षण अकादमियों में से एक है जो ग्रुप-ए अधिकारियों के आरंभिक प्रशिक्षण तथा वरिष्ठ अधिकारियों के लिए प्रबंधन विकास कार्यक्रमों का संचालन करती है। 
प्रेम प्रकाश एक व्यापक रूप से दौरा करने वाले अधिकारी हैं, जिनके पास विविध क्षेत्रों का अनुभव है और उन्होंने अन्‍य कई देशों की विस्‍तृत यात्रा की है। प्रेम प्रकाश इतिहास में स्नातक और बौद्ध अध्ययन में स्नातकोत्तर हैं। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *