शिमला। हिमाचल में कोरोना वायरस की दूसरी लहर में करीब पांच सप्ताह बाद कोरोना संक्रमण के नए मामलों में भारी कमी आई है। प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान 1309 मामले ही पाजिटिव आए हैं। प्रदेश में कोरोना वायरस के अब तक डेढ़ लाख से अधिक मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 1309 मामले पाजिटिव आए हैं। यह पिछले पांच सप्ताह में सबसे कम है। सोलन में 245, कांगड़ा जिले में 216, शिमला में 204, मंडी में 144, सिरमौर में 133, हमीरपुर में 122, चंबा में 80, ऊना में 75, बिलासपुर में 51, कुल्लू में 26, लाहौल-स्पीति और किन्नौर जिले में 6 मामले कोरोना पाजिटिव आए हैं। प्रदेश में कोरोना वायरस के कुल 179034 मामले पाजिटिव आ चुके हैं। इनमें से अब तक 150278 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। रविवार को 4059 मरीज ठीक हुए हैं। प्रदेश में कोरोना वायरस के 25979 एक्टिव केस हैं।
