Spread the love

हमीरपुर। हमीरपुर जिला में वीरवार को कोरोना वायरस के 59 मामले पाजिटिव आए हैं। जिले में आरटी-पीसीआर टेस्ट में 45 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्चना सोनी ने बताया कि बड़सर उपमंडल के गांव लफराण में सर्वाधिक 17 लोग पॉजिटिव निकले हैं। इसी उपमंडल के गांव छपरोह में 6 और सुजानपुर के गांव भलाणा में 4 लोगों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। भोरंज के चंदरूही क्षेत्र के गांव कक्कड़, नादौन के गांव बेडली, गलोड़ के गांव टिक्कर और मेडिकल कॉलेज अस्पताल हमीरपुर में 2-2 लोग संक्रमित निकले हैं। इनके अलावा गांव नालटी, भलेठ, गौना, कोपरा, मैहरे, कनोह, अंबोटा, कोटला, अणु कलां और हिमुडा कालोनी सलासी में भी एक-एक पॉजिटिव मामला सामने आया है।
वहीं, जिले में रैपिड एंटीजन टेस्ट में 14 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्चना सोनी ने बताया कि वीरवार को जिला में रैपिड एंटीजन टेस्ट के लिए कुल 220 सैंपल लिए गए, जिनमें से 14 पॉजिटिव निकले। पॉजिटिव पाए गए लोगों में बड़सर उपमंडल के गांव बिझड़ी का 60 वर्षीय व्यक्ति और 55 वर्षीय महिला, बड़सर के ही गांव जमली का 65 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक और 61 वर्षीय महिला, गांव समलेहड़ा का 44 वर्षीय व्यक्ति और 44 वर्षीय महिला, बुंबलू क्षेत्र के गांव जोल की 96 वर्षीय बुजुर्ग महिला, मसलाणा कलां का 35 वर्षीय व्यक्ति, मैड़ क्षेत्र के गांव चौंतड़ा का 73 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक और टौणी देवी क्षेत्र के गांव लोहाखर का 35 वर्षीय व्यक्ति शामिल है। इनके अलावा मेडिकल कालेज अस्पताल में 68, 70 और 67 वर्षीय तीन वरिष्ठ नागरिकों तथा 56 वर्षीय महिला की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed