Spread the love

शिमला। केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट अफ़ेयर्स राज्यमंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज़ ली। अनुराग ठाकुर को वैक्सीन की यह डोज़ दिल्ली में संसद के एनेक्सी भवन में दी गई। वैक्सीन लगने के उपरांत अनुराग ठाकुर पूरी तरह स्वस्थ महसूस कर रहे हैं। उन्होंने 45 साल या उससे अधिक की उम्र के लोगों वैक्सीन लेने व सभी देशवासियों को कोविड से बचने के लिए सरकार द्वारा जारी किए गए सभी दिशा निर्देशों का कड़ाई से पालन करने का अनुरोध किया है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *