Spread the love
शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने जिला शिमला कांग्रेस कमेटी, ग्रामीण के अध्यक्ष यशवंत सिंह छाजटा के आग्रह के बाद जिला शिमला ग्रामीण कांग्रेस कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है।
यशवंत सिंह छाजटा ने सोमवार को यहां बताया कि उक्त निर्णय अगले वर्ष प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों के दृष्टिगत पार्टी में कुछ नए ऊर्जावान लोगों को स्थान देने व कार्यकारिणी के पुनर्गठन को लेकर लिया गया है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय से जिला शिमला कांग्रेस ग्रामीण की कार्यकारिणी के विस्तार और इसके पुनर्गठन की आवश्यकता जताई जा रही थी। उन्होंने कहा कि आज उन्होंने इसका आग्रह कांग्रेस अध्यक्ष से किया, जिसे उन्होंने तत्काल प्रभाव से मंजूर कर दिया।
छाजटा ने बताया कि जल्द ही जिला शिमला कांग्रेस कार्यकारिणी का गठन नए सिरे से किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जो लोग किसी कारणवश संगठन की गतिविधियों के लिए समय नहीं दे पा रहे है, उन्हें सम्मान पूर्वक भार मुक्त किया जाएग। इससे नए ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को जिला कार्यकारिणी में स्थान दिया जा सकेगा, जोकि आगामी पार्टी की गतिविधियों व 2022 के चुनावों के मद्देनजर अति आवश्यक भी है। इसकी प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *