Spread the love

शिमला। सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के संयुक्त निदेशक प्रदीप कंवर को पब्लिक रिलेशन सोसायटी आफ इंडिया (पीआरएसआई) का नया अध्यक्ष चुना गया है। रविवार को आयोजित शिमला चैप्टर की वार्षिक आम बैठक में उन्हें सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। 
पब्लिक रिलेशन सोसायटी आफ इंडिया (पीआरएसआई) के एक प्रवक्ता ने बताया कि बैठक में अध्यक्ष के अतिरिक्त डा. तुलसी रमन को उपाध्यक्ष और डा. रणवीर वर्मा को महासचिव चुना गया है। वार्षिक आम बैठक के दौरान पीआरएसआई शिमला चैप्टर ने कई मुद्दों पर चर्चा भी की गई। इस दौरान इस वर्ष आयोजित होने वाले समारोह की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई और रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में पीआरएसआई शिमला चैप्टर के बीते वर्ष की आय व व्यय की रिपोर्ट भी पेश की गई और इसे स्वीकृति प्रदान की गई।

वार्षिक आम बैठक में शैक्षणिक गतिविधियों के लिए हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग के साथ एमओयू हस्ताक्षरित करने को लेकर भी स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि पीआरएसआई शिमला चैप्टर स्थानीय शिक्षण संस्थानों में महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर विभिन्न गतिविधियां आयोजित करेगा। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *