शिमला। हिमाचल में कोविड वैक्सीनेशन का तीसरा चरण शुरू हो चुका है। इस चरण में आज पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने भी आज कोविड वैक्सीन लगवाई। राजधानी शिमला के डीडीयू अस्पताल में वीरभद्र सिंह ने कोविड वैक्सीन की पहली डोज़ ली। वीरभद्र सिंह की पत्नी व पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने भी कोविड वैक्सीन ली। टीका लगाने के बाद उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि सभी को कोराना का टीका लगाने के लिए आगे आना चाहिए।
