Spread the love

शिमला। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर, पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह व शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कांग्रेस नेता लाहौल-स्पीति के पूर्व विधायक रघुवीर सिंह की माता के निधन पर गहरा दुःख प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना भगवान से की है। वीरभद्र सिंह ने रघुवीर सिंह की माता के निधन पर शोक जताते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की और शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना जताई है। वहीं, कुलदीप राठौर ने भी रघुवीर सिंह ठाकुर की माता के निधन पर गहरा दुःख प्रकट करते हुए शोक संतप्त परिवार को अपनी संवेदना व्यक्त की है। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *