Spread the love

रिकांगपिओ। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय 19 फरवरी को किन्नौर जिले के दौरे पर रहेंगे। राज्यपाल के दौरे को देखते हुए किन्नौर प्रशासन भी सक्रिय हुआ है। एसडीएम कल्पा डाॅ. मेजर अवनींद्र कुमार ने राज्यपाल के दौरे की तैयारियों को लेकर अफसरों के साथ बैठक की। 
डॉ. अवनींद्र कुमार ने बताया कि राज्यपाल इस दौरान स्वतंत्र भारत के प्रथम मतदाता श्याम सरण नेगी से कल्पा में भेंट करेंगें। इसके उपरान्त वे रिकांगपिओ में स्थानीय लोगों के साथ भी वार्तालाप करेंगें। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा राज्यपाल के रिकांगपिओ आगमन पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
बैठक में सहायक आयुक्त मुनीष कुमार शर्मा, परियोजना अधिकारी ग्रामीण विकास अभिकरण जयवतीं ठाकुर नेगी, समादेशक गृह रक्षा सुरेश कुमार, तहसीलदार कल्पा विवेक नेगी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. सोनम नेगी व विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed