Spread the love

शिमला। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के पिता प्रो. एनएल नड्डा कुछ अस्वस्थ चल रहे हैं। उनके अस्वस्थ होने के बाद जेपी नड्डा बिलासपुर पहुंचे हैं। प्रो. एनएल नड्डा बिलासपुर में एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन हैं। 

वहीं, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी सोमवार को बिलासपुर पहुंचे और अस्पताल जाकर वहां उपचाराधीन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के पिता प्रो. एनएल नड्डा के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी प्राप्त की। जगत प्रकाश नड्डा और उनकी धर्मपत्नी डॉ. मल्लिका नड्डा भी इस अवसर पर उपस्थित थीं। मुख्यमंत्री ने एनएल नड्डा के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग, विधायक सुभाष ठाकुर एवं जेआर कटवाल भी इस अवसर पर उपस्थित थे। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *