शिमला। हिमाचल प्रदेश में शनिवार रात को 8:21 बजे भूकंप के झटके महसूस हुए। भूकंप का केंद्र कांगड़ा जिले का करेरी क्षेत्र रहा। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.2 मापी गई है और यह जमीन से 10 किमी. नीचे था। हालांकि भूकंप से कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन दहशत के चलते लोग घरों से बाहर आ गए। कांगड़ा जिले के अलावा चंबा और लाहौल-स्पीति जिले के भी कुछ इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए।
