हमीरपुर। हमीरपुर जिला में बुधवार को 10 लोग कोरोना पॉजीटिव पाए गए हैं। इनमें से आरटी-पीसीआर टैस्ट में 7 और रैपिड एंटीजन टैस्ट में 3 लोगों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्चना सोनी ने बताया कि आरटी-पीसीआर टैस्ट में पॉजीटिव पाए गए लोगों में बड़सर के गांव गारली के तीन लोग 34 वर्षीय महिला, 16 वर्षीय लड़का और 34 वर्षीय व्यक्ति, नादौन के गांव पेर-सुनाही का 38 वर्षीय व्यक्ति, भलेठ क्षेत्र के गांव चौकी की 42 वर्षीय महिला और बिलासपुर जिले की झंंडूता तहसील के गांव दुधियाना की 50 वर्षीय महिला शामिल है। इनके अलावा मेडिकल कालेज अस्पताल हमीरपुर में भी 63 वर्षीय व्यक्ति पॉजीटिव पाया गया है। डॉ. सोनी ने बताया कि रैपिड एंटीजन टैस्ट में 3 पॉजीटिव निकले। पॉजीटिव पाए गए लोगों में बड़सर के कुलेहड़ा क्षेत्र के गांव तांगर का 45 वर्षीय व्यक्ति, बड़सर के ही गांव कोटलू का 52 वर्षीय व्यक्ति और हड़ेटा क्षेत्र के गांव बुशियार का 41 वर्षीय व्यक्ति शामिल है।
