रिकांगपिओ। किन्नौर जिला में आज कोविड-19 के 117 सेंपल लिए गए, जिनमें से 3 सेम्पल की रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है तथा 114 सेंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। पॉजिटिव आने वालों में 1 महिला व 2 पुरुष शामिल हैं, जिनकी आयु 35 से 64 वर्ष के बीच है। पाॅजिटिव आने वालों में 1 महिला व 1 पुरुष कूपा गांव से है तथा एक पुलिस जवान पुलिस थाना मुरंग से है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सोनम नेगी ने कहा कि किन्नौर जिले में अब तक कोविड-19 के 18,599 सेंपल लिए गए हैं। जिले में अब तक कोविड-19 पाॅजिटिव के 1320 मामले सामने आए हैं तथा इसमें 32 मामले सक्रिय हैं, जबकि 1272 रोगी स्वस्थ हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि जिले में कोविड के कारण 16 रोगियों की मौत हो चुकी है।
