Spread the love

हमीरपुर। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) देवाश्वेता बनिक ने बताया कि पंचायतीराज संस्थाओं की नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन शुक्रवार को जिला परिषद के लिए 31 नामांकन पत्र दाखिल किए गए।
हमीरपुर उपमंडल में शुक्रवार को जिला परिषद के लिए 4 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। वार्ड नंबर 3 दरोगण पति कोट के लिए एक महिला उम्मीदवार, वार्ड नंबर 5 जंगलरोपा के लिए दो पुरुष उम्मीदवारों और वार्ड नंबर 6 अणु के लिए एक महिला प्रत्याशी ने पर्चे भरे। बड़सर उपमंडल में भी जिला परिषद के लिए 4 पर्चे दाखिल हुए। वार्ड नंबर 11 करेर और वार्ड नंबर 14 दांदड़ू के लिए एक-एक पुरुष उम्मीदवार ने तथा वार्ड नंबर 12 बिझड़ी के लिए दो महिला प्रत्याशियों ने पर्चे भरे।  वार्ड नंबर 13 बड़सर के लिए शुक्रवार को कोई भी नामांकन पत्र नहीं भरा गया।
सुजानपुर उपमंडल में दूसरे दिन जिला परिषद के लिए 5 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। वार्ड नंबर 1 बगेहड़ा से तीन उम्मीदवारों और वार्ड नंबर 2 करोट से दो महिला प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरे। भोरंज उपमंडल में भी जिला परिषद के लिए 5 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। वार्ड नंबर 7 धीरड़ और वार्ड नंबर 8 जाहू से दो-दो तथा वार्ड नंबर 9 खरवाड़ से एक पर्चा भरा गया।  नादौन उपमंडल में शुक्रवार को जिला परिषद के लिए सर्वाधिक 13 पर्चे भरे गए।
 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *