????????????????????????????????????
Spread the love

ऊना। आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तहत दिल्ली से इंटर मिनिस्ट्रियल केन्द्र के दल ने डीडब्ल्यूडी एसके श्रीवास्तव के नेतृत्व में बुधवार को जिला में कृषि, जल शक्ति विभाग, लोक निर्माण,  विद्युत तथा स्वां नदी बाढ़ प्रबंधन परियोजना के तहत वर्ष 2020 में मानसून सीजन के दौरान भारी वर्षा तथा बाढ़ के कारण जिला ऊना में हुए नुक्सान का जायजा लिया। इस दौरान निरीक्षण दल ने प्रभावित क्षेत्रों उठाऊ सिंचाई योजना भवौर साहिब, स्वां नदी बाढ़ प्रबंधन के तहत लाल सिंगी तथा हंडोला से जगतखाना सड़क सहित विभिन्न प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया।
इससे पहले केन्द्रीय दल ने जिला प्रशासन के साथ बैठक करके जिला में हुए नुक्सान की विस्तृत जानकारी हासिल की। बैठक में उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने बताया कि बरसात के दौरान जिला में विभिन्न विभागों के तहत 65 करोड़ 50 लाख 45 हजार रूपये का नुक्सान हुआ था। इनमें लोक निर्माण विभाग के तहत सड़कों का 15 करोड़ 24 लाखए जल शक्ति विभाग के तहत स्थापित विभिन्न पेयजल व सिंचाई परियोजनाओं का 12 करोड़, स्वां नदी बाढ़ प्रबंधन के तहत 35 करोड़ 60 लाख, विद्युत लाइनों व खंबों इत्यादि का 56 लाख 45 हजार, कृषि के तहत खड़ी मक्की व धान फसल का एक करोड़ 83 लाख तथा शिक्षा विभाग के तहत 6 लाख 85 हजार रूपये का नुक्सान हुआ है। उन्होंने बताया कि बरसात के दौरान जिला में स्थापित 4 शहरी व 173 ग्रामीण पेयजल परियोजनाएंए 97 सिंचाई परियोजनाएं तथा 6 मलनिकासी परियोजनाएं प्रभावित हुई हैं।
बैठक में डीडब्ल्यूडी गुड़गांव एसके श्रीवास्तव, अतिरिक्त निदेशक व्यय विभाग महेश कुमार, शिमला से क्षेत्रीय अधिकारी सड़क, यातायात एवं मार्ग वरूण अग्रवाल, एडीसी डॉ. अमित शर्मा, एसडीएम डॉ. सुरेश जसवाल, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण व एसके शर्मा जल शक्ति विभाग तथा जिला राजस्व अधिकारी जोगिन्द्र पटियाल उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *