शिमला। हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 633 नए मामले पाजिटिव आए हैं। शिमला जिले में बुधवार को 175 नए मामले कोरोना पाजिटिव आए हैं। मंडी जिले में 80, कांगड़ा में 78, सोलन में 59, कुल्लू में 47, बिलासपुर में 43, किन्नौर में 41, चंबा में 38, हमीरपुर में 34, सिरमौर में 19, ऊना में 13 और लाहौल-स्पीति जिले में 6 मामले कोरोना पाजिटिव आए हैं। इस प्रकार राज्य में कोरोना संक्रमण के कुल 41860 मरीज हो चुके हैं। इनमें से 33336 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और बुधवार को 1027 मरीज ठीक हुए हैं। अब राज्य में कोरोना वायरस के 7813 एक्टिव केस हैं। शिमला जिले के जुब्बल-कोटखाई में 26, टिक्कर में 21, रामपुर में 11, मतियाणा में 8, कुमारसेन में 7, नेरवा, ननखड़ी, देवनगर, न्यू शिमला, सुन्नी में 4-4, चिड़गांव में 3, छोटा शिमला, माल रोड, कंगनाधार, खलीणी, पंथाघाटी, समरहिल, मैहली व लोअर बाजार में 2-2, संजौली, हाईकोर्ट के समीप, जाखू, मल्याणा, कसुंपटी, कृष्णानगर, कैथू, टुटीकंडी, ढली, सेना अस्पताल, आईजीएमसी, रोहड़ू व मशोबरा में एक-एक मरीज कोरोना संक्रमित आए हैं।
हमीरपुर जिले में बुधवार को कुल 34 लोग कोरोना पाॅजीटिव पाए गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. अर्चना सोनी ने बताया कि पाॅजीटिव पाए गए 15 लोगों में वार्ड नंबर 7 हमीरपुर के 52 वर्षीय और 53 वर्षीय दो व्यक्ति, हमीरपुर के निकटवर्ती गांव मझोट का 47 वर्षीय व्यक्ति, बजूरी का 45 वर्षीय व्यक्ति, गांव घंगोट तहसील बड़सर का 27 वर्षीय व्यक्ति, गांव जिजवीं क्षेत्र के गांव बैलग की 41 वर्षीय महिला, तहसील बड़सर के गांव बल्ह का 60 वर्षीय व्यक्ति, बड़सर के ही गांव बिहरू का 52 वर्षीय व्यक्ति, गांव दिम्मी का 28 वर्षीय व्यक्ति, गांव किटपल का 54 वर्षीय व्यक्ति, गलोड़ क्षेत्र के गांव झरमनी का 68 वर्षीय व्यक्ति, गाहलियां क्षेत्र के गांव बंडोस का 65 वर्षीय व्यक्ति शामिल है। इनके अलावा मेडिकल कालेज में भी दो महिलाओं और एक व्यक्ति समेत कुल 3 लोगों की रिपोर्ट पाॅजीटिव आई है। वहीं, सुजानपुर के भलेठ क्षेत्र के गांव टिक्कर की 59 वर्षीय और 65 वर्षीय दो महिलाएं, गांव मैहरे के 5 लोग 49 वर्षीय महिला, 26 वर्षीय महिला, 6 वर्षीय बच्चा, 34 वर्षीय महिला और 36 वर्षीय व्यक्ति, गांव दांदड़ू का 37 वर्षीय व्यक्ति, भरेड़ी में कार्यरत 48 वर्षीय व्यक्ति, इसी क्षेत्र के गांव पपलाह का 68 वर्षीय व्यक्ति, भोरंज के लगमनवीं क्षेत्र के गांव घुमारवीं की 46 वर्षीय महिला, वार्ड नंबर 2 हमीरपुर का 32 वर्षीय व्यक्ति, गांव चबूतरा का 21 वर्षीय युवक, पटलांदर क्षेत्र के गांव जगरियाल की 43 वर्षीय महिला, नादौन के सेरा क्षेत्र के गांव कुलेहन का 55 वर्षीय व्यक्ति और ग्वालपत्थर क्षेत्र के गांव भरटे का 50 वर्षीय व्यक्ति का शामिल है। इनके अलावा मेडिकल कालेज हमीरपुर में भी 3 लोग 41 वर्षीय व्यक्ति, 38 वर्षीय व्यक्ति और 70 वर्षीय महिला पाॅजीटिव पाई गई है।
