शिमला। हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमण से 11 और मरीजों की मौत हो गई। पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के शिमला व मंडी जिलों में 3-3, सोलन में 2 और कांगड़ा, हमीरपुर और बिलासपुर जिले में एक-एक मरीज की मौत हुई है। शिमला जिले में 28 वर्षीय युवती के साथ-साथ 71 व 75 वर्षीय बुजुर्गों की भी मौत हुई है। मंडी जिले में 62, 70 व 95 वर्षीय वृद्ध ने इस संक्रमण से दम तोड़ा है। वहीं, सोलन जिले में 73 व 52 वर्षीय मरीज की, कांगड़ा जिले में 64 वर्षीय, हमीरपुर जिले में 78 और बिलासपुर जिले में 83 वर्षीय बुजुर्ग की इस वायरस से मौत हुई है। प्रदेश में अब कोरोना वायरस से मौत का आंकड़ा बढ़कर 667 पहुंच गया है।
