Spread the love

भाजपाई लगातार पार्टी छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम रहे 

शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के विधानसभा क्षेत्र नादौन में भाजपा के किले में कांग्रेस की सेंधमारी लगातार जारी है। भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक आये दिन पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। 

इस क्रम में रविवार को नादौन के कांगू निवासी कैप्टन अशोक कुमार, बरयाल निवासी कैप्टन बलजीत सिंह, जीहण निवासी सूबेदार विपिन कुमार, चोड़ू निवासी हवलदार शशि पाल, जीहण निवासी सूबेदार सुशील कुमार, जीहण निवासी सूबेदार उपेंद्र सिंह, झरेड़ी निवासी ओमी चंद व अनूप कुमार, कांगू निवासी सतीश कुमार व गुरदीप सिंह और जीहण निवासी अंक​ज कुमार झरेड़ी के बूथ प्रभारी अजय ठाकुर व बीडीसी जगराज सिंह की अध्यक्षता में कांग्रेस में शामिल हुए। इन‌ सभी ने मुख्यमंत्री सुक्खू की मौजूदगी में ओक ओवर, शिमला में कांग्रेस का दामन थामा। 

इन सभी भाजपाइयों ने मुख्यमंत्री में अपनी आस्था जताई। उन्होंने कहा कि वे कांग्रेस पार्टी की मजबूती व मुख्यमंत्री द्वारा किये जा रहे जनहित के कार्यों को घर-घर तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा के साथ काम करेंगे। मुख्यमंत्री ने इन्हें आश्वस्त किया कि कांग्रेस पार्टी में पूरा मान-सम्मान मिलेगा। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *