Spread the love

पांवटा साहिब। ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने सिरमौर प्रवास के दौरान आज पांवटा साहिब के रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में नगर पालिका क्षेत्र के 36 पात्र लाभार्थियो को प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत निर्मित होने वाले आवासों के स्वीकृति पत्र प्रदान किए।
सुखराम चौधरी ने यहां जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संकल्प है कि 2022 तक कोई भी व्यक्ति बिना मकान के नही होगा इसके लिए पंचायतों व शहरी निकायों में आवस योजनाओं के माध्यम से क्रमवार आवासों का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जो लोग इस योजना से वंचित रह रहे है उनके लिए पुनः सर्वे कर इस योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि केन्द्र तथा प्रदेश सरकार द्वारा हर वर्ग के लोगों के लिए अनेकों जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनका लाभ जन-धन खाता के माध्यम से सीधे तौर पर लोगो को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश देश का पहला ऐसा राज्य बना है जहां प्रत्येक घर में रसोई गैस सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि कोई भी गृहिणी बिना गैस के न रहे, इसके लिए केन्द्र सरकार द्वारा उज्जवला योजना चलाई गई है तथा जो परिवार इस योजना का लाभ लेने से वंचित रहे हैं, उन्हें प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई गृहिणी सुविधा योजना के माध्यम से निःशुल्क गैस कनेक्शन प्रदान किये जा रहे हैं।
ऊर्जा मंत्री ने लाभार्थियों से आग्रह किया कि वह योजना कार्यो को समय पर पूर्ण करें, ताकि अधिक से अधिक लोगो को योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा सके। कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद पांवटा एसएस नेगी ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा नगर परिषद क्षेत्र पांवटा में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष अरविन्द गुप्ता, नगर परिषद की अध्यक्षा सीमा चौधरी, उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह मान ने भी अपने विचार रखे। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *