Spread the love

शिमला। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्षों व पीसीसी के जिला व ब्लॉक प्रभारियों को सख्त हिदायत दी है कि उन्हें जो भी जिम्मेदारी सौंपी गई है उसे उन्हें पूरी निष्ठा व ईमानदारी से पूरा करना होगा। उन्होंने कहा कि जो पदाधिकारी संगठन के कामकाज को उपयुक्त समय नहीं दे पा रहे हैं, उन्हें स्वेच्छा से पद से हट जाना चाहिए।

वीरवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में जिला अध्यक्षों व पीसीसी के जिला व ब्लॉक प्रभारियों के कामकाज की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए विनय कुमार ने कहा कि संगठन के कार्यों में किसी भी प्रकार की अवहेलना सहन नहीं की जा सकती।

प्रदेश संगठन महामंत्री विनोद ज़िंटा ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस जिला व ब्लाकों के कामकाज पर अपनी पूरी नज़र रखे हुए है। उन्होंने कहा कि आज की समीक्षा बैठक अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के दिशानिर्देश पर आयोजित की गई है। उन्होंने कहा कि कुछ जगहों में संगठन की बैठकें या अन्य कार्यक्रम सही ढंग से आयोजित नहीं हो रहे हैं। उन्होंने उन पदाधिकारियों को चेताया जो संगठन के कार्यक्रमों को समय नही दे पा रहे हैं।

विनोद ज़िंटा ने कहा कि सभी जिला अध्यक्ष सुनिश्चित करें कि हर जिला में 1 से 10 तारीख के बीच जिला व ब्लॉक कांग्रेस की बैठकें आवश्यक तौर पर हो। इसकी जानकारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी को पार्टी के पोर्टल पर भेजी जानी चाहिए। इन बैठकों में जिला व ब्लॉक प्रभारियों की उपस्थिति अनिवार्य रखी गई है। उन्होंने साफ किया कि पीसीसी के जिला प्रभारियों को कम से कम 15 दिन संगठन के कार्यों, बैठकों के लिये देने होंगे। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी से साफ संदेश है कि जो नेता संगठन के कामकाज को उपयुक्त समय नहीं दे पा रहा है या संगठन के आदेशों की अवहेलना कर रहा है उसकी जगह अन्य उन नेताओं को जिम्मेदारी दी जाए, जो संगठन में सक्रिय हैं।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं प्रदेश मामलों के सह प्रभारी विधित चौधरी ने बैठक में उन पदाधिकारियों को सख्त लिहाजे में कहा कि जो संगठन के कार्यों को समय नहीं दे पा रहा है। उन्होंने कहा कि 30 अगस्त तक सभी जिला, ब्लॉक, बूथ, पंचायत व जोन समितियां हर हाल में गठित हो जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी नेताओं व पदाधिकारियों को पूरे तालमेल से कार्य करने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि संगठन का कामकाज पूरे तालमेल के साथ पूरा किया जाना चाहिए। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *