Spread the love

कोटखाई। शिमला जिले की कोटखाई तहसील की ग्राम पंचायत देवरी खनेटी के रेओघाटी से भारतीय जनता पार्टी के पन्ना प्रमुख, युवा एवं सक्रिय कार्यकर्ता सतीश राजटा ने भाजपा का दामन छोड़कर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। उन्होंने प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर की जनहितैषी कार्यशैली तथा जुब्बल-नावर-कोटखाई क्षेत्र में हो रहे निरंतर विकास कार्यों से प्रभावित होकर कांग्रेस में शामिल होने का निर्णय लिया।

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जुब्बल-नावर-कोटखाई के अध्यक्ष जितेंद्र मेहता तथा युवा कांग्रेस कार्यकर्ता चेतन भीमटा भी उपस्थित रहे। कांग्रेस पार्टी में शामिल होने पर सतीश राजटा का स्वागत करते हुए जितेंद्र मेहता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में उन्हें पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा और संगठन में उनकी सक्रिय भूमिका सुनिश्चित की जाएगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार द्वारा क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यों और जनकल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर लगातार लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। सतीश राजटा के कांग्रेस में शामिल होने से संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूती मिलेगी।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जुब्बल-नावर-कोटखाई ने सतीश राजटा का कांग्रेस परिवार में हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *