Spread the love

कहा – शहरी निकायों और पंचायत चुनावों में आरडीजी के मुद्दे पर प्रदेश की जनता करेगी भाजपा के खिलाफ मतदान 

शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का आह्वान किया है कि वह भाजपा के किसी भी दुष्प्रचार से लोगों को जागरूक करें। उन्होंने कहा कि भाजपा झूठ बोलने में माहिर है और लोगों को गुमराह करना भाजपा की आदत है।

विनय कुमार ने कहा कि भाजपा झूठ की राजनीति करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा को प्रदेश की कोई चिंता नहीं है। घड़ियाली आंसू बहाने में भाजपा नेता नंबर है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने आपदा के समय आपदाग्रस्त लोगों की कोई सुध नहीं ली और केंद्र सरकार से भी आज दिन तक प्रदेश को कोई मदद नहीं आने दी। 

विनय कुमार ने कहा कि विधानसभा चुनावों में करारी हार के बाद इसके नेताओं ने प्रदेश की पूर्ण बहुमत वाली सरकार को एक साजिश के तहत अस्थिर करने की पूरी कोशिश की। प्रदेश पर उपचुनाव थोपे। प्रदेश के लोगों ने भाजपा के इस षड्यंत्र को विफल किया और उपचुनावों में भी भाजपा को करारी शिकस्त दी। 

विनय कुमार ने कहा कि प्रदेश के विकास को प्रभावित करने के लिए केंद्र की भाजपा सरकार ने प्रदेश की राजस्व घाटा अनुदान‌ (आरडीजी) बंद कर प्रदेश के साथ जो अन्याय किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोग इस अन्याय के खिलाफ इन चार नगर निगमों, नगर निकायों व पंचायती राज संस्थाओं के चुनावों में भाजपा को करारा जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा की जन विरोधी नीतियों व निर्णयों को कांग्रेस जनता के बीच ले जाकर इन चुनावों में उतरेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोग कांग्रेस के साथ हैं और आगे भी रहेंगे। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *