Spread the love

शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने अनिता ठाकुर को हिमाचल प्रदेश राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग (HP State Commission for Protection of Child Rights) की अध्यक्ष नियुक्त किया है। 

हिमाचल प्रदेश सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग से अधिसूचना जारी होने के बाद अनिता ठाकुर ने अपना पदभार भी ग्रहण कर लिया है। 

सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक यह नियुक्ति बाल अधिकार संरक्षण आयोग अधिनियम, 2005 की धारा 18 के तहत की गई है। उनकी नियुक्ति तीन वर्ष की अवधि के लिए या 65 वर्ष की आयु पूर्ण करने तक (जो भी पहले हो)‌ के लिए की गई है। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *