Spread the love

कहा – मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के आशीर्वाद से विकास पथ पर गतिशील है सुलह 

सुलह। सुलह के पनतेहड़ में स्कूल मैदान में निर्मित पंचबटी पार्क का शुभारंभ प्रदेश कृषि ग्रामीण विकास सहकारिता बैंक के चेयरमैन संजय चौहान ने किया। यह पार्क जिप सदस्य संतोष चौधरी के, प्रयासों से तैयार किया गया है, जिसमें करींब 2 लाख 70 हजार का खर्चा आया है। इससे क्षेत्रवासियों को टहलने और मनोरंजन की बेहतर सुविधा मिलेगी।

इस अवसर पर संजय चौहान ने कहा कि वर्तमान सुक्खू सरकार प्रदेश के समग्र विकास के साथ-साथ नशा मुक्त और चिट्टा मुक्त हिमाचल बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि स्कूलों के आसपास नशे से जुड़े कारोबार को बंद किया गया है और सरकार हर वर्ग के हित में संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है।

चौहान ने स्कूल मैदान में हाई मास्क लाइट लगवाने, मैदान की दशा सुधारने और नल की व्यवस्था करवाने की भी घोषणा की। वहीं जिप सदस्य संतोष चौधरी द्वारा रविदास मंदिर भेड़ू महादेव को 50 कुर्सियां तथा नाग मंदिर पनतेहड़ को 100 कुर्सियां भेंट की गईं।

कार्यक्रम के दौरान आगामी मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर भी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ चर्चा कर रूपरेखा तैयार की गई।

इस मौके पर बीडीओ योगेंद्र पाल, स्कूल प्राचार्य नागेंद्र सिंह, संजय सैनी विनोद चौधरी, प्रधान ककड़ें प्रवीण कुमार, गरला के प्रधान किशोरी लाल, एसएचओ भवारना गुरुदेव सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *