Spread the love

शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में मंगलवार को प्रदेश के किसान और बागवान संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ सचिवालय में बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी भी उपस्थित रहेंगे।

बागवानी विभाग के एक प्रवक्ता ने सोमवार को यहां बताया कि न्यूजीलैंड के साथ हुआ मुक्त व्यापार समझौता प्रदेश के बागवानों के लिए चिंता का विषय है। इसी उद्देश्य के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में बागवानों और किसान-बागवान संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर विचार-विमर्श किया जाएगा।

बैठक में पूर्व विधायक व किसान सभा के अध्यक्ष राकेश सिंघा, संयुक्त किसान मंच के सह-संयोजक संजय चौहान, स्टोन फ्रूट ग्रोवर एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक सिंघा, प्रोग्रेसिव ग्रोवर एसोसिएशन के अध्यक्ष आशुतोष चौहान और अन्य बागवान संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *