Spread the love

नड्डा बोले – नया कार्यालय संगठन को देगा नई ऊर्जा

शिमला। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने शनिवार को शिमला के साथ लगते टुटू के मजठाई में भाजपा प्रदेश कार्यालय का शिलान्यास किया। नड्डा ने 45 मिनट तक चले विधि-विधानपूर्ण शिलान्यास पूजन में भाग लिया तथा तत्पश्चात शिलान्यास पट्टिका का अनावरण किया। पांच पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शिलान्यास कि यह कार्यक्रम हुआ।

भूमि निरीक्षण के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने प्रस्तावित भवन योजना का विस्तृत विवरण राष्ट्रीय अध्यक्ष को प्रदान किया। इस दौरान नड्डा ने कार्यालय परिसर की संरचना, कार्यात्मक जरूरतों और भविष्य की उपयोगिता पर भी मार्गदर्शन दिया। जेपी नड्डा द्वारा कलश स्थापना किए जाने के बाद कार्यकर्ताओं में अत्यधिक उत्साह देखने को मिला। शिलान्यास के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ चाय पर संवाद भी किया, जिसमें संगठनात्मक मजबूती और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा हुई।

इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा, सह प्रभारी संजय टंडन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, संगठन महामंत्री सिद्धार्थन सहित प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारी लाल शर्मा, सतपाल सत्ती, सुरेश कश्यप, राजीव भारद्वाज तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *