Spread the love

शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी कोरोना संक्रमण की‌ चपेट‌ में आ गए हैं। उनकी कोरोना रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। सोमवार को खुद उन्होंने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। बंजार के विधायक के पॉजिटिव आने के बाद से ही मुख्यमंत्री आइसोलेशन में थे। इस बीच, सीएम के प्रधान निजी सचिव भी कोरोना संक्रमित आए। इसके बाद अब सीएम खुद भी इस संक्रमण की चपेट में आगे हैं।

मुख्यमंत्री ने ट्वीट पर कहा कि कुछ दिन पहले किसी कोरोना पॉज़िटिव व्यक्ति के सम्पर्क में आने के कारण वे बीते एक सप्ताह से अपने आवास पर क्वारंटीन थे। पिछले दो दिनों से कोरोना के कुछ लक्षण आने के कारण आज कोरोना टेस्ट करवाया। इसकी रिपोर्ट अभी पॉज़िटिव आई है। चिकित्सकों की सलाह पर वे अपने सरकारी आवास में ही आइसोलेट हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed