Spread the love

शिमला। सांसद हर्ष महाजन ने कहा, “आम आदमी पार्टी बसों में पैनिक बटन लगाने का दावा किया और 500 करोड़ रुपये का घोटाला किया था। जबकि किसी बस में पैनिक बटन नहीं दिखता है। असल में पैनिक बटन की जरूरत तो ‘शीश महल’ में थी, जहां महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। आप-दा की आप सरकार ने बसों की खरीद में 4,500 करोड़ रुपये का घोटाला किया और भ्रष्ट सरकार ने बस की खरीद से भी महंगे मेंटेनेंस टेंडर जारी किए। अरविंद केजरीवाल कहते थे कि हर जगह सीसीटीवी कैमरे लगाएंगे, लेकिन सीसीटीवी कैमरे में 571 करोड़ रुपये का घोटाला किया है। आम आदमी पार्टी जो खुद को कट्टर ईमानदार कहती थी, लेकिन कट्टर बेईमान निकली, क्योंकि इनके मुख्यमंत्री, मंत्री और विधायक मिलकर पार्टी के 12 प्रतिशत लोग जेल में रहकर आए हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के नेतृत्व में भाजपा ने एक ऐतिहासिक जीत दर्ज की है।” 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *