Spread the love

शिमला। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा, “दिल्ली में झूठ के शासन का अंत हुआ है, यह अहंकार और अराजकता की हार है। यह जीत ‘मोदी की गारंटी’ और मोदी जी के विकास के विजन पर दिल्लीवासियों के विश्वास की जीत है। इस प्रचंड जनादेश के लिए दिल्ली की जनता का दिल से आभार। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों से देश में 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से ऊपर आए हैं, पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत देश के 80 करोड़ लोगों को 5 किलो गेहूं, चावल और एक किलो दाल निशुल्क दी जा रही है। दिल्ली में भी 72 लाख परिवारों को यह सुविधा दी जा रही है ताकि कोई भी व्यक्ति भूखा न सोए। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत देश में 4 करोड़ पक्के मकान बनाए गए हैं, जिसमें से 3600 मकान दिल्ली में और जहां झुग्गी-वहां मकान के तहत 6500 फ्लैट बनाने का कार्य किया गया है।”

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed