Spread the love

रिकांगपिओ। किन्नौर जिला मुख्यालय रिकांगपिओ में चार दिवसीय राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव के दौरान वन विभाग की प्रदर्शनी में जाइका वानिकी परियोजना के प्राकृतिक उत्पाद आकर्षण का केंद्र बना। किन्नौरी राजमा, टोपी, चुल्ली का तेल, हाफ जैकेट, स्टाल, कोट, चोली समेत गलीचे बिक्री के लिए रखे गए।

 जनजातीय महोत्वस के शुभारंभ अवसर पर प्रदेश के बागवानी एवं राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने वन विभाग की प्रदर्शनी का लोकार्पण किया और यहां जाइका वानिकी परियोजना से जुड़े विभिन्न स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की खूब सराहना की। उन्होंने कहा कि वानिकी परियोजना से जुड़ कर आज प्रदेश की महिलाएं सशक्त हो रही हैं। आने वाले समय में भी उनकी आजीविका में अधिक से अधिक सुधार हो इसके लिए परियोजना को काम करना होगा। 

राजस्व मंत्री ने कहा कि चुल्ली का तेल प्लास्टिक की बोतल में नहीं, बल्कि शीशे की बोतल में उपलब्धता सुनिश्चित करें। इस अवसर पर वन मंडलाधिकारी किन्नौर का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे अशोक नेगी, हिमाचल प्रदेश वन सेवा से सेवानिवृत अधिकारी सीएम शर्मा, विषय वस्तु विशेषज्ञ राधिका नेगी, एफटीयू को-ऑर्डिनेटर निचार प्रियंका नेगी समेत वन विभाग और वानिकी परियोजना के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed