Spread the love

शिमला। हिमाचल प्रदेश में बुधवार को कोरोना संक्रमण से एक और मौत हो गई है। आईजीएमसी अस्पताल शिमला में सिरमौर जिले के नाहन के कोरोना संक्रमित मरीज ने यहां दम तोड़ दिया। यह मरीज पहले से ही बीमार चल रहा था। आईजीएमसी में ही इसका कोरोना टेस्ट लिया गया था और वह पाजिटिव आया था। राज्य में अब कोरोना संक्रमण से 89 लोगों की मौत हो चुकी है। 

उधऱ, प्रदेश में बुधवार को कोरोना संक्रमण के रिकार्ड 460 मामले पॉजिटिव आए हैं। सोलन जिले में नए मामलों ने फिर सैंकड़ा लगाया है। वहां 117 नए मामले पाजिटिव आए हैं। कांगड़ा जिले में 92, मंडी जिले में 58, शिमला जिले में 51, लाहौल-स्पीति जिले में 46, ऊना में 31, सिरमौर और किन्नौर जिलों में 14-14, बिलासपुर जिले में 13, चंबा जिले में 12, कुल्लू में 8 और हमीरपुर जिले में चार मामले कोरोना पाजिटिव आए हैं। इस प्रकार राज्य में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 10795 हो गए हैं। इनमें से 6531 मरीज ठीक हुए हैं। अब राज्य में कोरोन संक्रमण के 4146 एक्टिव केस हैं। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *