शिमला। प्रदेश कांग्रेस ने सोमवार को कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में हिमाचल दिवस के मौके पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान सेवादल की टुकड़ी, जिसमें शक्त राम कश्यप, रमेश कुमार, नरेश ठाकुर, संदीप ठाकुर, अमित कुमार, सुनील व राजेश ने सलामी दी।
इस अवसर पर अपने संबोधन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव हिमुडा के उपाध्यक्ष यशवंत छाजटा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के निर्माण में कांग्रेस का बहुत बड़ा योगदान है। उन्होंने कहा कि आज के दिन 1948 में 30 छोटी पहाड़ी रियासतों का विलय कर हिमाचल अस्तित्व में आया था। उन्होंने कहा कि तब से आज दिन तक के इस सफर ने प्रदेश ने विकास की जो गाथा लिखी, वह आज देश के सामने है। उन्होंने कहा कि हिमाचल आज पहाड़ी राज्यों में विकास के मॉडल के तौर पर जाना जाता है। आज प्रदेश का हर गांव सड़क सुविधा से जुड़ा है। हर घर मे बिजली, स्वच्छ पेयजल उपलब्ध है। मूलभूत सुविधाएं शिक्षा, स्वास्थ्य आज हर गांव में उपलब्ध है और यह सब कांग्रेस सरकारों की देन है, चाहे वह केंद्र की थी या प्रदेश की।
यशवंत छाजटा ने कहा कि प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री डॉक्टर यशवंत सिंह परमार ने जहां इस प्रदेश की नींव रखी, वहीं प्रदेश के छह बार के मुख्यमंत्री स्व वीरभद्र सिंह ने आधुनिक हिमाचल के निर्माण में बहुत बड़ी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य के साथ साथ मूलभूत सुविधाओं में जितना भी विस्तार हुआ है, उसमें स्व. वीरभद्र सिंह का ही योगदान है।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष विनीत गौतम व आनंद कौशल, प्रदेश महासचिव देवेंद्र बुशैहरी, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल, मेला राम शर्मा पूर्व कांग्रेस सेवादल चीफ, प्रदेश सचिव वेद प्रकाश ठाकुर, राजेश वर्मा, इंद्रजीत सिंह व सुरेश नागटा, प्रदेश प्रवक्ता जीएस तोमर, पार्षद उमंग बंगा के अतिरिक्त हेम राज शर्मा, प्रभा वर्मा, वीर सिंह, धीरेंद्र गुप्ता, अनिल बक्शी, विनीश, कृष्णा कुमारी, बबली, सतपाल, अनिल चौहान, प्रकाश कन्यायल, चेत राम, नितिन देष्टा, चंदन महाजन, नेहा, उमा शर्मा व अन्य कांग्रेस के कार्यकर्ता इस मौके पर मौजूद रहे।
