शिमला। हिमाचल प्रदेश में वीरवार को कोरोना संक्रमण के 127 नए मामले आए हैं। सोलन जिले में कोरोना संक्रमण के 64 नए मामले आए हैं। वहीं, सिरमौर जिले में 24, मंडी जिले में 19, हमीरपुर जिले में 7, ऊना जिले में 6, चंबा और कांगड़ा जिले में तीन-तीन और कुल्लू जिले में एक मामला पॉजिटिव आया है। इस प्रकार प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4538 पहुंच गई है। अब तक 3085 मरीज इस रोग से ठीक हो चुके हैं। राज्य में अब कोरोना संक्रमण के 1390 एक्टिव केस हैं। वीरवार को 93 और मरीज ठीक हो गए हैं।
