Spread the love

शिमला। हिमाचल युवा कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष यदोपती ठाकुर को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव व मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी संजय दत्त ने राष्ट्रीय महासचिव व मध्य प्रदेश के प्रभारी रणदीप सुरजेवाला की स्वीकृति से मध्य प्रदेश के झाबुआ जिला का प्रभारी नियुक्त किया है। ग़ौरतलब है कि यदोपती ठाकुर इस से पहले हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब सहित कई राज्यों में चुनाव प्रचार का काम कर चुके हैं।

यदोपती ठाकुर हिमाचल से एक मात्र युवा हैं जिन्हें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने यह ज़िम्मेवारी सौंपी है। यदोपती ठाकुर पिछले 18 वर्षों से विभिन्न विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर रह कर कांग्रेस पार्टी के लिए कार्य कर रहें हैं। वहीं यदोपती ठाकुर ने अपनी नियुक्ति के लिये राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला व राष्ट्रीय सचिव संजय दत्त सहित शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट किया है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *